Showing posts with label आज भी तुमसे प्यार करता हूँ मैं...................... Show all posts
Showing posts with label आज भी तुमसे प्यार करता हूँ मैं...................... Show all posts

Thursday, June 4, 2009

आज भी तुमसे प्यार करता हूँ मैं.....................

यादें कितनी हैं , जो आज भी ताजा है जेहन में , किसी भी बात पर न जाने क्यूँ तुम ही याद आती हो, भूलना तो हुआ नहीं कभी , बहाना भले ही कितना किया हो तुमसे , आज
देखता हूँ मोबाइल पर लिखे हुए मैसेज को , तो प्यार के दिन बयां करते हैं है तुमको , जिससे मैंने वादा किया था साथ जीने मरने का , हर पल साथ देने का , शायद यह सब एक दिखावा ही था जो आज नहीं है , तुम ने मुझको भुलाया और मैंने तुमको ,
पर हकीकत में शायद आज भी एक दूसरे के बेहद करीब हैं । यह देखकर तुम खुश हो यही अच्छा लगता है मुझे । मैं पागल हूँ , मैं बदल गया हूँ , आज ये सारी बातें याद हैं पर क्या करूँ मैं मजबूर कर दिया है तुमने कसम देकर अपनी , उतना ही प्यार आज भी मैं करता हूँ तुमसे ,
पर कैसे बता पाऊंगा ? दिल में दबकर ही रह जायेगी यह सब बातें फिर भी मैं खुश हूँ कि - मैं तुमसे आज भी प्यार करता हूँ , तुम्हारे बगैर अधूरा हूँ , सोचता हूँ तुमको और खुश हो जाता हूँ अपने आप में .